उन्नाव में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला:मां के साथ मामा के घर पर रह रही थी, मां-पिता में होने वाला है तलाक
उन्नाव के बम्हना गांव में 16 साल की एक किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना सोमवार दोपहर करीब बारह बजे सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। मृतका की पहचान चाहत (16) के रूप में हुई है। वह अपनी मां सुधा के साथ मामा सुधीर के घर रह रही थी। परिजनों ने बताया कि चाहत के माता-पिता के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही थी। उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने कमरे और आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस किशोरी के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगा रही है। पारिवारिक विवाद भी जांच के दायरे में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)