लखनऊ में घर घुसकर पति-पत्नी व बच्चों को पीटा:किराना व्यापारी ने साथियों संग घर पर किया पथराव, सीसीटीवी में घटना कैद

Oct 08, 2026 - 21:54
0
लखनऊ में घर घुसकर पति-पत्नी व बच्चों को पीटा:किराना व्यापारी ने साथियों संग घर पर किया पथराव, सीसीटीवी में घटना कैद
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में नाबालिग बच्चे से गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि किराना व्यापारी ने अपने दो बेटों और साथियों के साथ मिलकर पहले व्यापारी को रास्ते में रोककर पीटा। इसके बाद करीब 30 लोगों के साथ उसके घर पर पथराव किया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तोड़फोड़ करते हुए व्यापारी, उसकी पत्नी और नाबालिग बच्चों की पिटाई की। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। महिला की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने बलवा, मारपीट, धमकी, घर में जबरन घुसने और शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद न्यू हैदरगंज रिंग रोड निवासी खुर्रम इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम चलाते हैं। उनकी पत्नी जुलैखा ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9:15 बजे उनका 10 वर्षीय बेटा हुजैफा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि दूसरा बेटा हसन (14) गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान हॉर्न बजाने को लेकर किराना व्यापारी शकील ने हसन से गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जुलैखा मौके पर पहुंचीं तो आरोप है कि शकील ने उनके साथ भी अभद्रता की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। शो-रूम से लौट रहे खुर्रम को रास्ते में रोका आरोप है कि देर रात खुर्रम शो-रूम से घर लौट रहे थे। रास्ते में शकील, उसके दो बेटों और साथी नोमान व मूसा ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। खुर्रम किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे। इसके बाद आरोपित करीब 30 साथियों के साथ उनके घर पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे, बच्चों को भी पीटा जुलैखा का आरोप है कि हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और जबरन अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। खुर्रम को लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जुलैखा को घूंसे मारे गए और उनका हाथ मरोड़ दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई जुलैखा ने पति और बच्चों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। ठाकुरगंज थाना सेकेंड इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ बलवा, शांतिभंग, मारपीट, धमकी और घर में जबरन घुसने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User