लखनऊ में गोमती नदीं में मिला शव:तेज बहाव के चलते रेस्क्यू में आई बाधा, SDRF की टीम मौके पर पहुंची
लखनऊ में सोमवार रात किसान पथ के पुल के नीचे गोमती नदी में जलकुंभी के बीच फंसा एक शव मिला। आसपास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम को बुलाया, लेकिन नदी में अधिक गहराई और तेज बहाव के चलते शव को बाहर निकालने में बाधा आ रही है। घटना माल थाना क्षेत्र के ककराबाद गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, गोमती नदी के किनारे आसपास के लोगों और राहगीरों को जलकुंभी में एक शव फंसा दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर माल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने के लिए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन पुल से करीब 35 फीट नीचे नदी में पानी की गहराई अधिक होने और तेज बहाव के कारण शव तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके चलते शव को बाहर निकालने का अभियान अभी शुरू नहीं हो सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)