महराजगंज में महानवमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:देर रात तक 20 हजार लोग पहुंचे, पुलिस-फायर ब्रिगेड तैनात, CCTV से निगरानी
महराजगंज कस्बे में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सोमवार रात मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देर शाम से ही लोग पहुंचने लगे थे। अनुमान है कि मेले में 10 हजार से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा था, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। किसी भी आपात स्थिति के लिए फायर सर्विस की गाड़ी और अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। प्रशासन मेले की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। सदर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, नगर चौकी इंचार्ज विजय गोंड, यातायात क्षेत्र अधिकारी शशि, पीएससी की एक गाड़ी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। हर जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)