लखनऊ में गोमतीनगर पहुंचकर फरार हुई श्रद्धा:उसके पहुंचने वाली जगहों पर बाद में गई पुलिस, आला अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। 9 अक्टूबर को घटना के बाद 11 दिन हो चुके हैं, कार्रवाई नहीं होने पर डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर हटाए जा चुके हैं। फिर भी श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर सहित अन्य आरोपियों के साथ फरार चल रही है। फिलहाल, घटना पर पुलिस के आला अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच श्रद्धा लखनऊ आकर वाया रोड दिल्ली की ओर निकल गई। पुलिस ने यह सब हो जाने के बाद इसके बाद पुलिस ने जांच टीम दिल्ली के साथ मुंबई भी रवाना किया। वह गोमतीनगर में जिन जगहों पर रुकी, वहां पहुंचकर पूछताछ की। जांच में हाईकोर्ट पहुंचने की बात आई सामने पुलिस जांच के दौरान सामने आ रहा है कि श्रद्धा हाईकोर्ट परिसर में अग्रिम जमानत के लिए पहुंची थी। इस दौरान एफिडेविट पर साइन किया। फोटो खिंचाई, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण प्रोसेस आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद वह वहां से निकल गई। जाते-जाते उसने मीडिया को बाइट भी दी थी। पुलिस ने श्रद्धा के इस मूवमेंट में गोमतीनगर से लेकर काकोरी तक जानकारी इकट्ठा की। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं, ताकि जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा सकें। दिल्ली से मुंबई जाने की भी आशंका फिलहाल, पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि श्रद्धा लखनऊ के गोमतीनगर तक पहुंची थी। इसके बाद सड़क के रास्ते वह दिल्ली की तरफ चली गई। पुलिस को मामले में आशंका है कि वह मुंबई की तरफ भी भाग सकती है। इसके लिए अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं। फिलहाल, पुलिस श्रद्धा को ट्रैक कर चुकी है। अगर उसके लोकेशन बदलने से पहले पुलिस वहां पहुंचती है तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा से बोली थी-तुझे कुत्ता बनाकर मारा:तेरे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग कर ली, दूसरा AUDIO सामने आया शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। वह धमकी देते हुए कहती है कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों (दांव/सट्टा लगाने वालों) को काट रहा है। दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। (पूरी बातचीत पढ़िए)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)