ललितपुर में धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन:डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर लगे जयकारे, भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई

Oct 20, 2026 - 12:48
0
ललितपुर में धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन:डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर लगे जयकारे, भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई
ललितपुर शहर में मंगलवार सुबह 9 बजे से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। श्रद्धालु धूमधाम से प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। दुर्गा पंडालों से लेकर विसर्जन स्थल तक माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद विजयदशमी पर हवन-पूजन कर मां दुर्गा को विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले साल फिर आने का न्योता दिया। विजयदशमी के अवसर पर जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन स्थल पर प्रतिमाओं की पूजा और आरती करने के बाद उन्हें विदा किया गया। देखें 4 तस्वीरें… डीजे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंचे भक्त गोविंद सागर बांध के पूंछा स्थल पर बनाए गए अस्थाई कुंड में सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। श्रद्धालु वाहनों में प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। रास्ते में डीजे, ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों की धुन पर भक्त नाचते नजर आए। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ाया गया। पुलिस-प्रशासन अलर्ट, बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। नगर पालिका की ओर से बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन मशीन की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User