लखनऊ में ‘गरबा रात्रि 2.0’ होगी आयोजित:17 अक्टूबर को कलारीपयट्टू और भारतीय वेशभूषा का फैशन शो होगा
लखनऊ में वूमेन लाइफ मैटर्स समिति के तत्वावधान में 17 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित मोती महल लॉन में ‘गरबा रात्रि 2.0’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारंपरिक परिधानों से जोड़ना है। आयोजन समिति की सदस्य वंदना बंसल, दीपा बंसल, प्रयागमती गुप्ता और प्रीती पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, प्राचीन युद्ध कला कलारीपयट्टू और भारतीय वेशभूषा पर आधारित फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और मर्यादा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। प्रेस वार्ता में दुर्गेश मिश्रा, उदय भान सिंह, निर्देश दीक्षित और एकता अग्रवाल भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)