लखनऊ में गुरु ज्ञान गोष्ठी एवं भंडारा:गीता के 17वें-18वें अध्याय का पाठ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ में पुण्य परोपकार ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को आउटर रिंग रोड स्थित बेहटा के ग्राम लिखना में मासिक गुरु ज्ञान गोष्ठी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। गोष्ठी में श्रीमद्भागवत गीता के 17वें और 18वें अध्याय का पाठ किया गया। इसके साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता के ज्ञान और जीवन में उसके महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने लोगों से श्रीमद्भागवत गीता का नियमित अध्ययन करने और उसमें दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। गोष्ठी के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनीत यादव, प्रभारी रामहर्ष यादव, आनंद अस्थाना, डॉ. अजीत सिंह, बसंतलाल, गीता यादव, योगिता पाल, पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, दीपू यादव, नन्हेलाल और रामचंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में सत्संगी मौजूद रहे। आयोजकों ने नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)