आरआर ग्रुप में फ्रेशर्स पार्टी:हिमांशु बने मिस्टर फ्रेशर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब
लखनऊ में आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बीकेटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ओजस कवि योगेश चौहान ने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, मिमिक्री और फैशन शो में प्रतिभा दिखाई। फैशन शो में विमर्श अस्थाना को सर्वश्रेष्ठ वॉक पुरुष, यामिनी भट्ट को सर्वश्रेष्ठ वॉक महिला, राजन सिंह को सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरुष और अपूर्वा पांडेय को सर्वश्रेष्ठ परिधान महिला चुना गया। हिमांशु तिवारी मिस्टर फ्रेशर और खुशी यादव मिस फ्रेशर बनीं। सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसके बाद मयंक एवं टीम के अंतरराष्ट्रीय बैंड ‘नेप्च्यून’ ने प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने बैंड नाइट का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समूह ‘तरंग’ ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)