लखनऊ में गुरुद्वारे में सेवा बस का लोकार्पण:कार सेवा के लिए मिली बस, पांच मेधावी विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप

Oct 12, 2026 - 08:25
0
लखनऊ में गुरुद्वारे में सेवा बस का लोकार्पण:कार सेवा के लिए मिली बस, पांच मेधावी विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप
लखनऊ में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 11 अक्टूबर को गुरुद्वारा आलमबाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वर्गीय एस. गुरुमुख सिंह आनंद के परिवार के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बस का लोकार्पण किया। बस का उपयोग कार सेवा और अन्य सामुदायिक कार्यों में किया जाएगा। कार्यक्रम में दशमेश पब्लिक स्कूल के पांच मेधावी विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप वितरित किए गए। डिजिटल एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर का अवलोकन कर युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया गया। इस दौरान ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रामी, धर्मबीर सिंह बग्गा और गुरप्रीत सिंह बग्गा को ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में गुरबाणी कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। आयोजन में सेवा, शिक्षा और समाज कल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User