मां बेल्हा देवी दरबार में ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन:श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा, जयकारों से गूंजे मंदिर

Oct 12, 2026 - 08:41
0
मां बेल्हा देवी दरबार में ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन:श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा, जयकारों से गूंजे मंदिर
प्रतापगढ़ में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में कतारें लग गईं। शहर के मां बेल्हा देवी धाम में मां का शृंगार किया गया। सुबह आरती और पूजन के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पट खुलने से पहले ही महिला और पुरुष श्रद्धालु कतारों में खड़े थे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। अंतू के मां चन्द्रिका देवी धाम, रानीगंज के मां बाराही देवी धाम और कुंडा के मां ज्वाला देवी धाम में भी भक्तों की भीड़ रही। नवरात्र को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई पहले ही पूरी कर ली गई थी। जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन कराया जा रहा है। शाम होते ही आकर्षक विद्युत झालरों से पंडाल जगमगा उठे, जहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User