लखनऊ में गुरुवार शाम से डांडिया-गरबा की धूम शुरू:यूपी दर्शन पार्क में 'द ग्रेट गरबा फेस्टिवल' का आगाज, 19 अक्टूबर तक चलेगा

Oct 16, 2026 - 09:01
0
लखनऊ में गुरुवार शाम से डांडिया-गरबा की धूम शुरू:यूपी दर्शन पार्क में 'द ग्रेट गरबा फेस्टिवल' का आगाज, 19 अक्टूबर तक चलेगा
नवरात्रि के रंग में रंगे लखनऊ में गुरुवार शाम से डांडिया और गरबा की धूम शुरू हो गई। यूपी दर्शन पार्क में ‘द ग्रेट गरबा फेस्टिवल’ शुरू हो गया हैं । Gig Guy Productions और Buzztown की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव में पहले दिन शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे शहरवासियों ने डांडिया की थाप और गरबा गीतों पर जमकर डांस किया। म्यूजिक, लाइटिंग और पारंपरिक परिधानों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। महोत्सव 19 अक्टूबर तक रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। यहां पारंपरिक ढोल, डांडिया नाइट और गरबा के साथ कई मनोरंजक प्रस्तुतियां भी हो रही हैं। प्रसिद्ध कलाकार HRX अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। डांडिया फ्लोर पर युवाओं की खास भीड़ नजर आई। लहंगे में महिलाए, कुर्ते में युवा नजर आए फेस्टिवल में युवाओं के साथ परिवार भी उत्साह से पहुंचे। महिलाएं रंग-बिरंगे लहंगे में नजर आईं। युवाओं ने कुर्ते और गुजराती परिधानों में डांडिया खेला। संगीत शुरू होते ही लोग ग्रुप बनाकर गरबा करने लगे। परिवार के साथ पहुंची संध्या ने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया का अलग ही उत्साह रहता है। परिवार के साथ संगीत और पारंपरिक उत्सव का आनंद लेने का मौका मिल रहा है। वहीं दोस्तों के साथ पहुंचे अविरल ने बताया कि दोस्तों के साथ डांडिया खेलने का मजा ही अलग है। संगीत, लाइटिंग और माहौल युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। इन गानों पर थिरके शहरवासी डांडिया नाइट में पारंपरिक गरबा गीतों के साथ युवाओं की पसंद के ट्रेंडिंग गानों ने भी माहौल में जोश भर दिया। चोगाड़ा तारा, कमरिया, ढोलिडा, नागाड़ा संग ढोल, गोलियों की रासलीला,उड़ी उड़ी जाए जैसे गानों की धुन बजते ही डांडिया फ्लोर पर युवाओं की भीड़ और बढ़ गई। इन प्लेटफॉर्म से बुक कर सकते हैं टिकट महोत्सव के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। लोग BookMyShow, District (By Zomato), Knocksense, Mepass और सीन्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक पांच दिनों तक चलने वाले महोत्सव में डांडिया-गरबा के साथ मनोरंजन की कई गतिविधियां रखी गई हैं। आयोजन को पंजाब नेशनल बैंक और JustOneApp पावर्ड कर रहे हैं। The Cube क्लब को-पावर्ड पार्टनर है। कुमार कार्ड्स, बनता पॉप, एनएल, केफी और दैनिक भास्कर डिजिटल समेत कई ब्रांड्स आयोजन से जुड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User