लखनऊ में होटल के 10वें फ्लोर से गिरी लड़की, मौत:समरीन जिस अविनाश के साथ रुकी थी, वह भागा; शादीशुदा थी, दोनों भाई विदेश में

Oct 13, 2026 - 11:39
0
लखनऊ में होटल के 10वें फ्लोर से गिरी लड़की, मौत:समरीन जिस अविनाश के साथ रुकी थी, वह भागा; शादीशुदा थी, दोनों भाई विदेश में
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। समरीन लखनऊ की रहने वाली थी, जबकि युवक अवनीश जायसवाल सुल्तानपुर का रहने वाला है। समरीन एक होटल में काम करती थी और शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक का मामला चल रहा है। इस मामले में सोमवार को उसकी पेशी थी, लेकिन वह नहीं गई। वह सुबह 11 बजे बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी। 2 तस्वीरें देखिए- दिन में दोनों होटल आए, शाम को लड़की गिरी पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर के दोस्तपुर में रहने वाले अवनीश जायसवाल ने होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था। सोमवार दोपहर 12 बजे अवनीश और समरीन होटल पहुंचे। शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश दौड़कर लिफ्ट में घुस गया। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर से बाहर निकला, फिर पार्किंग से अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटो-वीडियोग्राफी कराई। साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पांच बहनें और दो भाई, मां के साथ रहती थी समरीन समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। पिता मोहम्मद तज्जू की सात साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। बड़ा भाई इमरान सऊदी अरब और छोटा भाई आमिर ओमान में रहते हैं। दोनों कपड़ों पर कारीगरी का काम करते हैं। समरीन की शादी छह साल पहले चौपटिया की तंबाकू मंडी के पास रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा हुआ, लेकिन छह महीने में उसकी मौत हो गई थी। शादी के करीब एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद से वह मां और बहनों के साथ रहती थी। बेटी समरीन एक होटल में काम करती थी। सोमवार सुबह वह जॉब पर गई थी। इसके बाद शाम के समय उसकी मौत की सूचना मिली। वह कैसे होटल पहुंची, इस बारे में कुछ पता नहीं है। लड़के के बारे में भी हमें कुछ नहीं पता है। लड़की के मौसा बोले- धोखे से होटल ले गया था लड़का समरीन के मौसा मोहम्मद शकील का कहना है कि समरीन सीधी-सादी लड़की थी। युवक कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था। उसे धोखे से होटल ले गया। होटल में क्या हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। परिवार को रात 11 बजे घटना का पता चला। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पुराने दोस्त के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंची:ट्रॉमा से स्विफ्ट डिजायर कार से निकली थी, पुलिस ने 4 जगहों पर दबिश दी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को नया सुराग हाथ लगा है। उसकी हत्या की आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंच गई है। वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। बहराइच के रूपईडीह में छोड़ा। यह जगह नेपाल बॉर्डर पर है। (पूरी खबर पढ़िए)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User