नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन:8 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
जौनपुर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा स्वरूप में मां शीतला के दर्शन हुए। सुबह 11 बजे तक करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा साधकों को धैर्य, ताकत और मन की शांति देती हैं। मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता रानी का श्रृंगार कर आरती की। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी थी। माता रानी के जयकारों और घंटे-घड़ियालों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु बारी-बारी से दर्शन कर रहे थे। माता रानी के दर्शन के बाद भक्तों ने पवित्र कुंड के पास स्थित बाबा काल भैरवनाथ और मां काली मंदिर में भी पूजा की। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में शीतला चौकियां चौकी प्रभारी अपने जवानों के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)