लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल कूदी युवती, मौत:युवक के साथ होटल में ठहरने आईं थी, पुलिस जांच में जुटी

Oct 12, 2026 - 22:46
0
लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल कूदी युवती, मौत:युवक के साथ होटल में ठहरने आईं थी, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में सोमवार रात होटल की 10वीं मंजिल से एक युवती कूद गई। नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सेलेस्टियल मैनर होटल की है। पुलिस के मुताबिक, युवती सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक के साथ होटल में ठहरने आई थी। कुछ देर बाद वह दसवीं मंजिल से गिर गई। मृतका लखनऊ की रहने वाली थी और उसके परिवार को जानकारी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी और एडीसीपी जैसे बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। युवती की मौत किन हालात में हुई, इसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User