लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की बैठक:रिफंड और आईटीसी नियमों में बदलाव को व्यापारियों ने राहतकारी बताया

Oct 08, 2026 - 20:29
0
लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की बैठक:रिफंड और आईटीसी नियमों में बदलाव को व्यापारियों ने राहतकारी बताया
लखनऊ में फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हसन सिद्दीकी ने कहा कि ये निर्णय व्यापारियों के लिए राहतकारी हैं और जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 दिन में 90 प्रतिशत रिफंड मिलने की व्यवस्था से कारोबारियों की पूंजी लंबे समय तक नहीं फंसेगी। जीएसटी अधिनियम की धारा 69 के तहत गिरफ्तारी के प्रावधान में बदलाव तथा आपराधिक मामलों की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए किए जाने को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। सिद्दीकी ने कहा कि सप्लायर द्वारा टैक्स जमा न करने पर खरीदार का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) न रोकने का प्रावधान ईमानदार व्यापारियों के लिए राहत देगा। देशभर में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से फर्जी पंजीकरण पर अंकुश लगेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User