लखनऊ में किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच मारपीट:दौड़ाकर चप्पल बरसाए, शराब के नशे में दोनों के बीच हुआ था विवाद

Oct 04, 2026 - 21:54
0
लखनऊ में किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच मारपीट:दौड़ाकर चप्पल बरसाए, शराब के नशे में दोनों के बीच हुआ था विवाद
लखनऊ में रविवार शाम किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान यातायात बाधित हो गया और चारों तरफ सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामला बिजनौर थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ चौराहे का है। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पढ़िए पूरी घटना… सीआरपीएफ जवानों ने दोनों पक्षों को शांत कराया सरैया गांव के रहने वाले दिनेश यादव किसान यूनियन के नेता हैं। रविवार दोपहर वह यहीं के अनूपखेड़ा में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। इसी दौरान अनूपखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लेकिन उस दौरान लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए और दिनेश अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वहां से चले गए। कुछ देर बाद बिजनौर चौराहे पर थाने के पास स्कॉर्पियो से जा रहे मनीष और दिनेश की गाड़ियां आमने-सामने आ गईं। इस पर साइड देने को लेकर फिर दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक मारपीट करने लगे। वहीं सूचना पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। दोनों शराब के नशे थे, साइड देने को लेकर मारपीट इस दौरान सड़क पर हुई इस मारपीट के कारण बिजनौर-बंगला बाजार, बिजनौर-गौरी, बिजनौर-बंथरा और बिजनौर-माती रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस मामले में बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के बच्चों के बीच मैच खेलने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक दूसरे से नाराज चल रहे थे। आज यह लोग शराब के नशे में अपनी गाड़ियों से निकल रहे थे, पर रास्ता संकरा होने के कारण साइड देने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User