गांधी जयंती पर लखनऊ में विशेष सफाई अभियान:सेवा संकल्प अभियान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव हुईं शामिल
लखनऊ के चिनहट प्रथम वार्ड के गांधी चौक चौराहे स्थित गांधी चबूतरे पर गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अभियान के दौरान स्वच्छता और सेवा का संकल्प लिया गया। जनभागीदारी के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया गया। लोगों से आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और स्वच्छता को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता और सेवा का संदेश समाज को लगातार प्रेरित करता रहेगा। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मणिकांत शुक्ला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, वरिष्ठ नेता निशा सिंह, शिव देवी, सोनी निगम, माधुरी, अखिलेश राय, प्रदीप विश्वकर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश रावत, मिथुन रावत, भूपेश वर्मा, मंटू तिवारी, अनिल सोनी और रेनू तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)