लखनऊ में कल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:लखनऊ में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठाए सवाल

Oct 08, 2026 - 14:22
0
लखनऊ में कल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:लखनऊ में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठाए सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के मुताबिक, कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसके प्रति जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। महेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों के पारदर्शी तरीके से जवाब की मांग कर रही है। इसी के साथ पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध का दावा AAP प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनऊ में कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। पार्टी ने इसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User