नोएडा के सेक्टर-81 नाले में कूदे युवक का शव बरामद:NDRF-SDRF ने करीब 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला
नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात एक गंदे नाले में कूदे 29 वर्षीय युवक का शव 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे रेस्क्यू टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने युवक की पहचान रवि पुत्र विनोद के रूप में की है। वह मूल रूप से एटा के जैनपुरा का रहने वाला था और अभी नोएडा के हरौला में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रवि का पत्नी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी के मना करने पर वह नाराज हो गया और गुस्से में नाले में कूद गया। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि 9 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)