लखनऊ में कल स्कूल रहेंगे बंद:भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 30 घंटे से लगातार हो रही बरसात
लखनऊ में खराब मौसम और भारी बारिश के चलते कल यानी शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, लखनऊ के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय और बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)