बारिश के कारण सभी स्कूलों में कल छुट्‌टी:BSA ने दिए निर्देश, सभी बोर्ड के स्कूलों में 26 सितंबर को नहीं होगी पढ़ाई

Sep 25, 2026 - 19:40
0
बारिश के कारण सभी स्कूलों में कल छुट्‌टी:BSA ने दिए निर्देश, सभी बोर्ड के स्कूलों में 26 सितंबर को नहीं होगी पढ़ाई
चित्रकूट में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया। BSA रंजना शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। बारिश के कारण जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भरने और आने-जाने में परेशानी की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने स्कूल संचालकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। BSA रंजना शुक्ला ने साफ किया है कि 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल और प्राइवेट स्कूल दोनों शामिल हैं। लगातार बारिश से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। कई इलाकों में बारिश से रास्ते खराब हो गए हैं और पानी भर गया है। इससे स्कूली वाहनों के चलने में भी दिक्कत आ सकती है। बच्चों को बारिश से होने वाली संभावित परेशानी से बचाने के लिए स्कूल बंद रखने का यह फैसला लिया गया है। स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छुट्टी के आदेश की जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं। साथ ही, 26 सितंबर को किसी भी स्कूल में क्लास न लगाई जाए। प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर रख रहा है। आगे मौसम को देखते हुए स्कूलों के संचालन पर फैसला लिया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User