लखनऊ में कम्युनिस्ट नेता नजरबंद:NSUI के सदस्य हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से रोका गया

Oct 10, 2026 - 10:44
0
लखनऊ में कम्युनिस्ट नेता नजरबंद:NSUI के सदस्य हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से रोका गया
लखनऊ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। CPI(ML) लिबरेशन के जिला सचिव रमेश सेंगर को नजरबंद कर दिया गया। वहीं, NSUI के पदाधिकारियों और छात्रों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली में जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए लखनऊ पुलिस सतर्क है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिनके प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका है। ‘लोकतंत्र कि हत्या किया’ लखनऊ विश्वविद्यालय से NSUI के अहमद रजा, शुभम खर्कवार समेत कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अहमद राजा ने बताया कि हम लोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। करोड़ों भारतीय नागरिकों का वोटर लिस्ट से नाम काटा है। यह सीधे तौर पर आम नागरिक के अधिकारों का हनन और संविधान का अपमान है। ज्ञानेश कुमार को जब तक सजा नहीं हो जाएगी हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है। करोड़ों वोट चोरी का आरोप शुभम ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों वोटों की चोरी कर अलग-अलग राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की गई है। उनका आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User