लखनऊ में मायावती को 8 भुजाओं वाली 'देवी' बनाकर पूजा:ब्राह्मण युवक ने उतारी आरती, शंख बजाया; बोला- बसपा से लेना-देना नहीं, ये मेरी मैया हैं
लखनऊ के 1090 चौराहे पर रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। आशुतोष पाठक नाम के एक बसपा कार्यकर्ता ने मायावती को 8 भुजाओं वाली 'देवी' बनाकर पूजा की। इस दौरान आशुतोष ने शंख बजाया, आरती उतारी और मायावती का मंदिर बनाने की मांग की। उन्होंने मायावती को 'मां दुर्गा का अवतार' बताते हुए उन्हें 5वीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 8 भुजाओं वाली तस्वीर रखी, 8 संकल्प दिलाए पूजा स्थल पर मायावती की 8 भुजाओं वाली एक विशेष तस्वीर स्थापित की गई थी। इसके सामने दीपक जलाकर और शंखनाद कर 8 प्रमुख संकल्पों को दोहराया गया। इन संकल्पों में शामिल हैं- 1. संविधान की रक्षा
2. मीडिया की स्वतंत्रता
3. न्याय व्यवस्था
4. स्वास्थ्य सुविधा
5. शिक्षा का अधिकार
6. किसान कल्याण
7. उद्योग विकास
8. जनहित और सामाजिक न्याय ‘मैं बसपा का कार्यकर्ता नहीं, केवल मैया का पुजारी हूं’ पूजा करने वाले आशुतोष पाठक ने कहा- ये हमारी मैया हैं, हमारी माताजी हैं और हम इनके पुजारी हैं। मेरा बहुजन समाज पार्टी (BSP) से कोई लेना-देना नहीं है। न ही मैं उनका कार्यकर्ता हूं। मैं केवल बहनजी को अपनी मैया मानता हूं। उनकी भक्ति में यह पूजा कर रहा हूं। खुद को मायावती का सच्चा भक्त बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सर्वसमाज के कल्याण और संविधान की रक्षा के लिए मायावती को एक बार फिर प्रदेश की कमान संभालनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)