लखनऊ में मेगा कारपेंटर्स मीटिंग आयोजित:तकनीकों और नवाचारी डिज़ाइन की जानकारी दी, कारीगरों को मिला सम्मान
एक्शन-टेसा ने लखनऊ के एक प्रसिद्ध होटल में "टेसा सलाम" के साथ मेगा कारपेंटर्स मीटिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अमिताभ घोशाल, शांतनु प्रताप सिंह और विशाल श्रीवास्तव ने सभी कारपेंटर्स का स्वागत किया। अमिताभ घोशाल ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के योगदान को मान्यता देने के लिए है, जिनकी कारीगरी देश भर के घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है। इस मीटिंग के माध्यम से, एक्शन-टेसा ने कारपेंटर्स को उभरती तकनीकों और नवाचारी डिज़ाइन के बारे में जानने का मंच प्रदान किया। कंपनी पिछले एक दशक से कारपेंटर्स को मूल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण दे रही है। अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं। "टेसा सलाम" पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना और उनके कठिन परिश्रम को पहचान दिलाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)