सौभाग्य योजना के ठेकेदारों ने कंपनी कार्यालय में जड़ा ताला:दो साल से करोड़ों का भुगतान अटका, पैसा मिलने तक नहीं खुलेगा; आमरण अनशन की चेतावनी
कुशीनगर में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के ठेकेदारों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर विश्वसमुद्रा कंपनी के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। ठेकेदारों का आरोप है कि दो साल से करोड़ों रुपए का भुगतान अटका हुआ है। यह तालाबंदी शुक्रवार दोपहर दो बजे करते हुए ठेकेदारों ने कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी भी की । ठेकेदारों ने बताया कि उन्होंने बिजली लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर लगाने और कनेक्शन देने जैसे कई काम पूरे किए हैं। भुगतान न मिलने से उन पर कर्ज और ब्याज का दबाव बढ़ रहा है। इस आंदोलन में रत्नेश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, समीर, सुनील तिवारी, पिंटू सिंह और धनंजय पाण्डेय जैसे कई ठेकेदार शामिल हैं। उन्होंने साफ किया है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक कार्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा। ठेकेदारों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। फिलहाल, कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)