लखनऊ में मनाया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह:पुंडरीक गोस्वामी बोले- 'निश्छल प्रेम से ही मिलते हैं परमात्मा'

Oct 10, 2026 - 15:43
0
लखनऊ में मनाया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह:पुंडरीक गोस्वामी बोले- 'निश्छल प्रेम से ही मिलते हैं परमात्मा'
ऐशबाग स्थित डी.ए.वी. कॉलेज में श्री राधा रमण सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन धाम से पधारे डॉ. पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने अपनी रसमय कथा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महाराज जी ने युवाओं से संवाद करते हुए चरित्र निर्माण, आध्यात्मिक ज्ञान, गोसेवा और भगवान के भजन पर विशेष बल दिया। उन्होंने रासलीला, गोपी गीत और उद्धव-गोपी संवाद का मर्म समझाते हुए कहा कि अहंकार त्यागकर, निश्छल प्रेम और अनन्य भक्ति के जरिए ही परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कथा के दौरान एक दिव्यांग कन्या को व्हीलचेयर सहित उठाकर महाराज जी के दर्शन कराए गए, जो सच्ची नारायण सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सामूहिक तर्पण का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल और लोकेश अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User