जालौन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि:नेताजी के संघर्ष और विचारों को किया याद, बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Oct 10, 2026 - 15:43
0
जालौन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि:नेताजी के संघर्ष और विचारों को किया याद, बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
जालौन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की तृतीय पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी जालौन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जालौन नगर स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, गजराज कुशवाहा, हरिसिंह यादव, संतराम कुशवाहा, महेश शिरोमणि, गुलाब सिंह जाटव, दशरथ पाल, सुरेश राव डेंगरे, इकबाल मंसूरी, मंगल सिंह यादव, कल्लू महाराज उरगांव, चंद्रपाल वर्मा, रमाकांत निरंजन, सरताज वारसी, इमरान अंसारी, सोनू मंसूरी और महाते यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User