लखनऊ में नवमी पर मंदिरों में उमड़े भक्त:माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना,दिनभर होगा कन्या पूजन , मंदिरों में माता की जयकारा कि गूंज
लखनऊ में सोमवार को शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां सिद्धिदात्री की आराधना के लिए श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर रहे हैं । ऐतिहासिक बड़ी काली मंदिर, बीकेटी चंद्रिका देवी समेत शहर के विभिन्न मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज और धार्मिक माहौल देखते ही बन रहा है। मां सिद्धिदात्री की होती है आराधना सुबह से ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भोर से ही भक्त मां के दर्शन करने और विशेष पूजा में शामिल होने पहुंचे। भक्त फल, फूल और चुनरी चढ़ाकर माता से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, देवी सिद्धिदात्री भक्तों को आठों सिद्धियां प्रदान करती हैं और उनके जीवन से सभी विघ्नों का नाश करती हैं। बड़ी काली मंदिर में इस मौके पर विशेष पूजा विधि का आयोजन किया गया है। कन्या पूजन की तैयारी भक्तों ने बताया कि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वे घर जाकर कन्या पूजन करेंगे। परंपरा के अनुसार, इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार और आशीर्वाद दिया जाता है। मंदिर परिसर में भी कन्या पूजन की तैयारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)