डॉ. सोनेलाल पटेल संगोष्ठी:ब्रह्म सिंह बोले- कमेरा समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे
अपना दल (कमेरावादी) की ओर से डॉ. सोनेलाल पटेल की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष ब्रह्म सिंह पटेल ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के जीवनभर के संघर्षों और कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कमेरा समाज को एकजुट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ब्रह्म सिंह पटेल ने राजनीतिक ईमानदारी और स्वाभिमान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों का राजनीतिक साथ नहीं देना चाहते, जिनके साथ जाने से जमीर गिरवी रखना पड़े। उन्होंने कहा कि कमेरा समाज के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगोष्ठी में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जिले व मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)