लखनऊ में पीडीए व्यापारी सम्मेलन:महंगाई सुरक्षा और घटते कारोबार पर, सपा नेताओं ने की गहन चर्चा

Oct 04, 2026 - 20:31
0
लखनऊ में पीडीए व्यापारी सम्मेलन:महंगाई सुरक्षा और घटते कारोबार पर, सपा नेताओं ने की गहन चर्चा
लखनऊ में सरोजनीनगर स्थित एक निजी होटल में रविवार को PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन, लखनऊ मंडल का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव समेत लखनऊ मंडल के करीब छह जिलों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा, बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और घटते कारोबार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सम्मेलन में देश और प्रदेश के मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा हुई। बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के साथ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने और उनकी समस्याओं को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष और संगठन के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाने का काम करते हैं। अधिकारों और हक से जुड़े मुद्दों को लेकर भी संगठन स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों में क्रमशः व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User