कानपुर में आध्यात्मिक सेवा मेला:युवाओं पर केंद्रित होंगे मुख्य सत्र, सोशल मीडिया से जुड़ेगी नई पीढ़ी
कानपुर में 26 से 30 नवंबर 2026 को ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के अधिकांश सत्र युवाओं के मार्गदर्शन पर आधारित होंगे। अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से युवाओं को इस मेले का केंद्र बिंदु बनाया गया है। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ विद्यार्थियों को सौंपी जाएंगी। युवाओं तक पहुँच बनाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। मेले में जनसांख्यिकी के आंकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। बैठक में कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में लगभग 250 कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)