लखनऊ में राजनाथ सिंह से मिले अश्वनी सिंह:गगहा क्षेत्र में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय; आधुनिक खेल स्टेडियम की मांग
गोरखपुर के क्षत्रिय महासभा उप्र के वरिष्ठ महामंत्री एवं एसएस फाउंडेशन के निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने गगहा क्षेत्र में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आधुनिक खेल स्टेडियम स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने ग्राम सभा ठठोली के ग्राम टेकुवा दर्जी में भारतीय सेना के नाम दर्ज लगभग 25 एकड़ भूमि के संबंध में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अनुरोध किया कि संबंधित अभिलेखों और भूमि की स्थिति की जांच कराकर जनहित में इसके उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां शैक्षणिक संस्थान बनने से ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्टेडियम बनने से युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस दौरान कमांडो संतोष सिंह, आशीष सिंह, रविन्द्र सिंह, विशालध्वज सिंह, अभिषेक सिंह गौरव और विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)