बदायूं में तालाब में डूबकर महिला की मौत:परिजन देर रात तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, रास्ते में तोड़ा दम

Oct 19, 2026 - 14:13
0
बदायूं में तालाब में डूबकर महिला की मौत:परिजन देर रात तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, रास्ते में तोड़ा दम
घर के सामने बने गहरे तालाब के किनारे खड़ी 24 वर्षीय महिला का पैर फिसला और वह पानी में डूब गई। रविवार शाम हुए हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तालाब में तलाशते रहे। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे उसका शव मिला। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समधपुर गांव की है। गांव निवासी श्रीदेवी (24) पत्नी अमित कुमार रविवार शाम घर के सामने तालाब के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। उसके तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन देर रात करीब 11 बजे उसका शव ही बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User