लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात महिला-पुरुष के शव:निगोहा और कनकहा स्टेशन के पास मिले, शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Oct 16, 2026 - 13:08
0
लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात महिला-पुरुष के शव:निगोहा और कनकहा स्टेशन के पास मिले, शवों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
लखनऊ में दो अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक शव निगोहां रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिला, जबकि दूसरा शव निगोहां से पहले कनकहा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई जानकारी के अनुसार, निगोहां रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला। वहीं, कनकहा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी सामने आई। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से संबंधित क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मृतकों की पहचान से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User