कौशांबी में संविधान क्लब से बच्चों को मिलेगी जानकारी:कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को संविधान और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराएंगे
कौशाम्बी जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए संविधान क्लब के माध्यम से संविधान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना है, ताकि वे एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें। शुक्रवार को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि जनपद में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान स्कूलों में 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच संविधान क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संविधान संवाद किया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऐसे महापुरुषों और व्यक्तित्वों के योगदान से भी परिचित कराया जाएगा, जिन्होंने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इससे विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय स्तर पर संविधान संवाद के जरिए नई पीढ़ी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं इस सम्बन्ध में शुक्रवार को DIOS एल बी मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह द्वारा बैठक के दौरान माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संविधान की जानकारी देने के लिए संविधान क्लब बनाने पर चर्चा हुई है,सभी ऐसे स्कूलों को निर्देश दिए गए है,जहां अध्यापक एवं डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राएं जाकर बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)