लखनऊ में सड़कों पर नाव चल रही, गाड़ियां उतरा रहीं:लोग अपना घर छोड़ किराये पर रह रहे, जमीन से फव्वारे निकले
लखनऊ में गोमती की बाढ़ से जनजीवन सामान्य नहीं रह गया है। सड़कों पर नाव चल रही हैं। गाड़ियां पानी में उतरा रही हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके फैजुल्लागंज में लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। दूसरे इलाकों में किराये पर रह रहे हैं। ज्यादातर घरों का राशन खराब हो गया है। कुछ घरों में जमीन से फव्वारे निकलते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन से मदद मिल रही है, लेकिन वह जरूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही। लोगों ने प्रशासन से समय पर राहत सामग्री देने, जलभराव की समस्या खत्म करने और बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)