लखनऊ में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी, एक की मौत:चंद्रिका धाम से लौटते समय टायर फटा, 4 लोग गंभीर घायल

Oct 19, 2026 - 18:33
0
लखनऊ में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी, एक की मौत:चंद्रिका धाम से लौटते समय टायर फटा, 4 लोग गंभीर घायल
लखनऊ में सोमवार शाम चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा अंडरपास हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायलों की पहचान मीरा पत्नी प्रमोद (30), नन्हा देवी पत्नी मैकूलाल (65), प्रभावती पत्नी सुरेश और संदीप (35) पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में टायर फटने से बोलेरो लोडर पलट गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User