मेरठ में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूटपाट:तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर की मारपीट, एक लाख नकद और 6 तोला सोना लूटा
मेरठ में सोमवार सुबह घर में अकेली महिला(36) के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने दरवाजे की घंटी बजाकर महिला से दरवाजा खुलवाया और उन्हें जबरन अंदर खींच लिया। इसके बाद महिला का मुंह दबाकर मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश घर की अलमारी से एक लाख रुपये नकद, करीब छह तोला सोने के आभूषण, 400 ग्राम चांदी के आभूषण और सऊदी अरब के चार करेंसी नोट लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। देखिए 2 तस्वीरें.… घंटी बजाकर खुलवाया दरवाजा जानकारी के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे मुकेश (36) अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने पहले दरवाजे की घंटी बजाई। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, वे उन्हें जबरन अंदर खींच ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उनका मुंह दबाया और मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। अलमारी से नकदी और जेवर ले गए आरोप है कि बदमाशों ने घर में रखी सेफ अलमारी को खंगाला। वहां से कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी और पाजेब समेत करीब छह तोला सोने के आभूषण और 400 ग्राम चांदी के आभूषण निकाल लिए। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद और सऊदी अरब के चार करेंसी नोट भी ले जाने की बात कही गई है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना घटना के बाद महिला डरी हुई हालत में मिलीं। इसकी जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर किठौर थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना, क्षेत्राधिकारी, एसपी देहात अभिजीत कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में जानकारी मिल सके। घटना में लूटे गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लूटे गए सामान की अंतिम पुष्टि और घटना का पूरा विवरण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई: बोली- मैंने हत्या नहीं की, शिवा को चौथी मंजिल से कूदते देखा; पुलिस ने इनाम बढ़ाया लखनऊ पुलिस की 10 टीमें जिस मॉडल श्रद्धा दुबे को 9 दिनों से तलाश रही हैं, वह रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा, ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।’ पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)