लखनऊ में 'श्री हरि कथा' शुरू:साध्वी अंबिका भारती ने सुनाया भक्त धन्ना जाट का प्रसंग

Sep 26, 2026 - 20:06
0
लखनऊ में 'श्री हरि कथा' शुरू:साध्वी अंबिका भारती ने सुनाया भक्त धन्ना जाट का प्रसंग
लखनऊ में आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से वृंदावन योजना (सेक्टर-6सी) के नीलमथा रोड स्थित कान्हा बैंक्वेट हॉल में तीन दिवसीय 'श्री हरि कथा' का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन शनिवार को आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी अंबिका भारती ने भक्त धन्ना जाट की अटूट भक्ति का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। साध्वी ने बताया कि किस प्रकार धन्ना जाट की निश्छल भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने पत्थर की मूर्ति से प्रकट होकर स्वयं उनके खेतों में हल चलाया था। कथा के दौरान मानव तन की महानता और गुरु की महिमा को समझाते हुए उन्होंने संत कबीरदास के दोहे "यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान। शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान" का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे विकारों से घिरा यह शरीर दुखों का कारण बनता है, जबकि सच्चे गुरु ज्ञान और मोक्ष रूपी अमृत की खान होते हैं। यदि अपने अहंकार का त्याग करके सच्चे गुरु की प्राप्ति हो जाए, तो यह जीवन धन्य हो जाता है। कथा के दौरान साध्वी रितु भारती, साध्वी सीमा भारती और साध्वी सुदेशना भारती ने सुमधुर भजनों का गायन किया, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम उठे। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने कथा और संकीर्तन का आनंद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User