बारिश में भीगते हुए ससुराल के गेट पर पहुंची विवाहिता:दादा-दादी ने नहीं घुसने दिया अंदर, दादा बोले- मेरे पोते को नपुंसक कहकर बदनाम कर रही

Sep 26, 2026 - 20:06
0
बारिश में भीगते हुए ससुराल के गेट पर पहुंची विवाहिता:दादा-दादी ने नहीं घुसने दिया अंदर, दादा बोले- मेरे पोते को नपुंसक कहकर बदनाम कर रही
वाराणसी के कोतवाली थानाक्षेत्र के लोहटिया इलाके में शनिवार को एक विवाहिता ने बारिश में अपने ससुराल के दरवाजे पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ददिया सास और ससुर ने महिला को घर के अंदर नहीं जाने दिया। जबकि महिला ने कहा जब तक अंदर नहीं जाने देंगे मै कहीं नहीं जाउंगी। इस मामले में जहां विवाहिता ने कहा की मुझसे पति और उसके घर वालों ने 10 लाख दहेज की डिमांड की है और घर से निकाला है। तो लड़के की दादी ने कहा बहु का अफेयर है। मेरे पोते को पहले दिन से प्रताड़ित कर रही और वह नपुंसक है यह कहकर बदनाम कर रही है। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में ददिया सास और ससुर ने महिला को घर में नहीं जाने दिया। पुलिस महिला और ससुरालियों को लेकर थाने चली गयी। शादी के 15 दिन बाद ही निकाला पायल विश्वकर्मा ने बताया - चौकाघाट पानी टंकी के पास मेरा मायका है। मेरी शादी चार दिसंबर को लोहटिया के रहने वाले प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र राजन विश्वकर्मा से हुई थी। दस लाख रुपए चाहिए। शादी के बाद से ही दहेज की मांग होने लगी और दस लाख रुपए की डिमांड की गई। इसपर मेरे पिता ने असमर्थता दिखाई तो इन लोगों ने मुझे 15 दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष के यहां बैठक हुई। उस वक्त भी ये लोग बोले की जब तक दस लाख रुपए नहीं दोगी तुम्हे घर में नहीं रखेंगे। आज 8 महीने बाद घर में जाने के लिए आयी थी पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दादी ने रोक लिया रास्ता नहीं जाने दिया घर में इस दौरान गेट पर मौजूद प्रकाश की दादी मुन्नी ने रास्ता रोका और बारिश में भीग रही विवाहिता को अंदर नहीं जाने दिया। मुन्नी ने आरोप लगते हुए कहा कि चार दिसंबर को शादी हुई और बहु पांच तारीख को घर आयी। पहले ही दिन ही कमरे में पोते के साथ गलत व्यवहार किया और बीच में तकिया रख के सोइ। मेरे पोते को दो थप्पड़ मार भी दी और बोली की मेरा दूसरे से अफेयर है आप हमें नहीं पसंद है। हम सिर्फ मां-बाप की वजह से शादी की है। इसके बाद इसने व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ जब बैठक हुई तो उसने कहा की हमें शादी का खर्च दस लाख रुपए और अपना सारा सामान वापस चाहिए। अब दोबारा यहां क्यों रहने आयी है। दादिया ससुर ने लगाए आरोप दरवाजे पर विरोध कर रहे विवाहिता के पति के दादा मुन्नू लाल विश्वकर्मा ने कहा - इसे हम कैसे घर में प्रवेश करने दें। इसने तो मेरे पोते को नपुंसक साबित कर दिया है। इसकी बहन का पति पूरे लोहटिया में घूम-घूम कर कह रहा है की मेरा पोता प्रकाश नपुंसक है। हम इसे घर में नहीं जाने देंगे। अगर इन्हे घर में रहना है तो ये कोर्ट से ऑर्डर लेकर आएं तभी घर में घुसने देंगे। जबी न कोई एफआईआर है और न ही किसी कोर्ट में कोई मुकदमा चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User