लखनऊ में सीएचओ आंदोलन:डिप्टी सीएम आवास घेराव के बाद आज होगी बैठक

Oct 08, 2026 - 09:57
0
लखनऊ में सीएचओ आंदोलन:डिप्टी सीएम आवास घेराव के बाद आज होगी बैठक
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। सीएचओ की प्रमुख मांगों में उन्हें नर्सिंग कैडर में शामिल करना भी शामिल है। प्रदर्शन के बाद शासन स्तर पर इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सीएचओ को नर्सिंग कैडर में शामिल किए जाने समेत उनकी मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सीएचओ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। अब बैठक के बाद शासन की ओर से लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की नजर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User