लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:13वें दिन नहीं बनी कोई सहमति, निर्णय लेने की मांग

Oct 10, 2026 - 17:22
0
लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:13वें दिन नहीं बनी कोई सहमति, निर्णय लेने की मांग
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का मांगों को लेकर इको गार्डन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि 13 दिनों से धरना देने के बावजूद सरकार की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। CHO संगठनों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। धरनारत CHO ने सरकार से जल्द वार्ता कर मांगों का समाधान निकालने की अपील की। संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकार की ओर से पहल नहीं होने के कारण CHO में नाराजगी बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User