लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:कैडर गठन, नियमितीकरण; सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन के लिखित आदेश की मांग

Oct 18, 2026 - 20:04
0
लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:कैडर गठन, नियमितीकरण; सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन के लिखित आदेश की मांग
लखनऊ में सेवा संबंधी मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) इको गार्डन में 21वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। संगठन के अनुसार CHO कैडर गठन, नियमितीकरण और वेतन संबंधी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ है। संगठन का कहना है कि CHO केंद्र सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार अपनी मांगें रख रहे हैं। लगातार धरने के बावजूद सहमति नहीं बनने से अधिकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। संगठन ने मांग की है कि सरकार आश्वासन देने के बजाय लिखित आदेश जारी करे और लंबित मांगों पर स्पष्ट निर्णय ले। CHO का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User