सरयू नदी में डूबा 17 साल का किशोर, मौत:बिड़हर घाट पर नहाते समय हुआ हादसा, 5 घंटे बाद मिला शव
संतकबीरनगर के बिड़हर घाट पर रविवार को सरयू नदी में नहाते समय 17 साल के प्रवीण की डूबने से मौत हो गई। वह अंबेडकरनगर जिले के घनसुपुर गांव का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ घाट पर आया था। शाम 4 बजे किशोर का शव मिला। सुबह करीब 10 बजे प्रवीण अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह लापता हो चुका था। सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में तलाश अभियान चलाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। प्रवीण कक्षा आठ का छात्र था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे का शव देखकर माता-पिता और छोटा भाई नितिन गहरे सदमे में हैं। धनघटा के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)