लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:नियमितीकरण, उचित वेतन, सेवा सुरक्षा और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर आंदोलन

Oct 19, 2026 - 12:03
0
लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:नियमितीकरण, उचित वेतन, सेवा सुरक्षा और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर आंदोलन
लखनऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने पत्र जारी कर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की अनुपस्थिति, अवकाश, प्रशिक्षण या पद रिक्त होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एएनएम अथवा महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की सेवाएं लेने को कहा गया है। इस बीच, आंदोलनरत CHO ने सवाल उठाया है कि सरकार को स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन की चिंता है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया गया। CHO नियमितीकरण, उचित वेतन, सेवा सुरक्षा और कैशलेस इलाज जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। CHO का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। उनका कहना है कि केवल वैकल्पिक व्यवस्था करने से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User