मंदिर विवाद में भिड़े दो होमगार्ड परिवार:कानपुर में ईंट-पत्थर चले, कई लोगों को चोटें आईं; पुलिस जांच में जुटी

Oct 19, 2026 - 12:03
0
मंदिर विवाद में भिड़े दो होमगार्ड परिवार:कानपुर में ईंट-पत्थर चले, कई लोगों को चोटें आईं; पुलिस जांच में जुटी
कानपुर में मंदिर निर्माण को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। रविवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। ईंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कई अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना अरौल थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव की है। सुबह हुई कहासुनी, शाम को फिर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, हिलालपुर गांव में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को लेकर होमगार्ड चुन्नीलाल और होमगार्ड संजय के परिवार के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन शाम को दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। ईंट लगने से संजय का पुत्र सत्यम घायल विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच ईंट लगने से होमगार्ड संजय का पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। संघर्ष में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। अचानक हुए विवाद और मारपीट से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलने पर मकनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सत्यम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User