लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित, मरीज सीएचसी-पीएचसी जाने को मजबूर

Oct 05, 2026 - 13:36
0
लखनऊ में सीएचओ का धरना प्रदर्शन:वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित, मरीज सीएचसी-पीएचसी जाने को मजबूर
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन लखनऊ में हो रहा है। वाराणसी जनपद में संचालित 205 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में CHO की अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण कई स्थानों पर 5 से 10 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी एवं पीएचसी का रुख करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी को उनके गांव के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। CHO संगठनों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी सेवा संबंधी समस्याओं और मांगों को लेकर शासन एवं विभाग के समक्ष ज्ञापन देते रहे हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। CHO की प्रमुख मांग है कि AB-HWC गाइडलाइन के अनुसार CHO का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User