एपीएन कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग:अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
बस्ती के एपीएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मौजूदा सत्र में चुनाव की तारीखें जल्द घोषित करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर अक्टूबर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्र प्रतिनिधि गोविंद प्रताप ने ज्ञापन में बताया कि पिछले कुछ सालों से चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के सामने रखने में दिक्कत हो रही है। छात्र प्रतिनिधित्व न होने से उनकी आवाज को सही मंच नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्य और नेतृत्व क्षमता बढ़ाता है, इसलिए इसकी बहाली जरूरी है। उन्होंने लिंगदोह समिति की सिफारिशों के हिसाब से निष्पक्ष चुनाव कराने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में गोविंद प्रताप, गणेश पाठक, उमाशंकर तिवारी, विकास त्रिपाठी और प्रशांत कुमार पाठक शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)