लखनऊ में स्तन कैंसर के खिलाफ पिंक वेव:अमरेश पुरी की गदर वाली कार भी दौड़ी, 12 विंटेज कार से कैंसर से लड़ने का संदेश

Oct 04, 2026 - 09:37
0
लखनऊ में स्तन कैंसर के खिलाफ पिंक वेव:अमरेश पुरी की गदर वाली कार भी दौड़ी, 12 विंटेज कार से कैंसर से लड़ने का संदेश
लखनऊ में रविवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) ने ‘पिंक वेव 2026 – स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन’ का आयोजन किया। वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर के तहत ‘जागरूकता की लहर, आशा की लहर। जीवन बचाने वाली लहर’ की थीम पर लोगों ने कैंसर से लड़ने के संकल्प के साथ रैली निकाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं आम नागरिकों ने एकजुटता दिखाई। सभी लोगों ने पिंक टी-शर्ट, पिंक कैप और पिंक रिबन लगाकर ‘Early Detection Saves Lives’ का संदेश दिया। इसके साथ ही विंटेज कारों की रैली भी निकाली गई। कैंसर में रेगुलर जांच जरूरी कार्यक्रम में शामिल SGPGI के विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। समय पर पहचान से 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में इसका सफल उपचार संभव है। रेगुलर जांच और सेल्फ एग्जामिनेशन पर जोर दिया। 40 वर्ष की आयु के पश्चात नियमित मैमोग्राफी जांच को महत्वपूर्ण बताया । चमचमाती विंटेज पर टिक गईं निगाहें इस खास मौके पर विंटेज कार रैली निकाली गई। इसमें एक दर्जन से अधिक विंटेज कारें सड़क पर दौड़ीं। ‘Drive the Message Through Lucknow’ संदेश के साथ विंटेज कारों से शहरभर में जागरूकता ड्राइव चलाई गई। चमचमाती हुई विंटेज कर को देखकर कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और बड़े हर कोई उसके साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आया। वहां मौजूद छात्र उत्सुकता से इन गाड़ियों के बारे में गाड़ी के मालिकों से जानकारी हासिल कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User